फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू ने लगाया आरोप- चावल मिल मालिक कर रहे किसानों का शोषण

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने चावल मिल मालिकों पर शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा कई अन्य मांगों को भी रखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से मुलाकात के दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ चावल मिल मालिक किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों से अवैध रूप से कटौती की जा रही है।
धर्मकांटे की एक क्विंटल तौल पर एक किग्रा अलग से कटौती की जाती है। किसानों ने ऐसे चावल मिल मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। साथ ही जिले के सभी मिल मालिकों को नोटिस जारी करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बाट माप अधिकारी की ओर से फसल तैयार होने के बाद कार्रवाई नहीं की जाती है, इससे मिल मालिकों के हौसले बुलंद हैं। इसके अलावा माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग ठीक कराने सहित कुछ अन्य मांगों को भी उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंगीला खान, दशरथ सिंह, नानक सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें