फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता को मुख्य सचिव से नहीं मिलने दिया

Fri, 26 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए ज्ञापन भी तैयार कर लिया था। मंजीत सिंह के मुताबिक वह जिला मुख्यालय जाने के लिए घर से निकलने ही वाले थे कि दोपहर उनके फार्म हाउस पर पुलिस जा धमकी तथा उन्हें हिरासत में ले कोतवाली चली आई। पुलिस ने उन्हें जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कोतवाली से छोड़ा। जिसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. हरपूर सिंह, स्वराज सिंह, अरजिंदर सिंह, रामकुमार पांडेय, फकीरे लाल, रामकुमार प्रजापति, अरविंद, भीमसेन, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह, मनवीर सिंह आदि थे। मंजीत सिंह ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंजीत सिंह को समस्याओं की जानकारी के लिए बुलाया गया था। हिरासत में नहीें लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें