फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिकने जा रही कोटे की चीनी पकड़ी

Thu, 21 Jan 2016 10:41 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कोटेदार की दुकान से ठेली पर लादकर ले जाई जा रही दो बोरा चीनी लोगों ने कालाबाजारी के आरोप में पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। भारी हंगामा पर ठेली चालक बोरियों से लदी ठेली को छोड़कर मौके से खिसक गया। ठेली को पुलिस ने कब्जे में लिया गया। ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद असलम ने कोटेदार पर काला बाजारी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत के सदस्य मोहम्मद असलम, हकीक अहमद ने मोहल्ला के एक कोटेदार की दुकान से दो बोरा चीनी लादकर निकली ठेली को पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी। भारी हंगामा पर ठेली चालक मौके से खिसक गया।
मोहम्मद असलम ने बताया कि इसकी सूचना एसडीएम और अन्य अफसरों को मोबाइल पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेली को कब्जे में ले लिया। असलम का आरोप है कि कोटेदार लोगों को खाद्यान्न वितरण न कर कालाबाजारी करता है। बृहस्पतिवार को भी चीनी से पहले गेहूं लादकर एक ठेली पर भेजा गया था। उधर, पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने चीनी पकड़े जाने की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें