फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बेेड़े में बढ़ी आठ नई बसें

Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रोडवेज बेेड़े में बढ़ी आठ नई बसें - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलेवासियों के लिए रोडवेज बसों का सफर अब और आसान हो सकेगा। रोडवेज डिपो के बेेड़े में आठ बसें और बढ़ गई है। कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने चार बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्थानीय रोडवेज डिपो से 80 सामान्य बसें व 12 अनुबंधित वातानुकूलित बसें संचालित की जा रही हैं। रविवार को रोडवेज के बेड़े में आठ अनुबंधित बसें और जुड़ गई। रोडवेज डिपो पर रविवार को हुए एक समारोह में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व सिटी मजिस्ट्रेट रजितराम प्रजापति ने चार बसों को झंडी दिखाकर किया। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने बताया कि इनमें दो बसें लखनऊ व एक-एक बस मथुरा व अलीगढ़ रूट पर संचालित की जाएगी। डिपो में अब बसों की संख्या सौ हो गई। इन बसों के संचालन से रोडवेज बस यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जुनैद शम्सी, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष शिवप्रकाश, मोहम्मद आदिल, सुशील कुमार गुप्ता, दलजीत सिंह, कुंवरसेन समेत तमाम रोडवेज कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया भी सामान्य बसों की भांति
रोडवेज बेड़े में शामिल हुई आठ अनुबंधित बसें सामान्य बसों की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हैं। बेहतर सीटों के साथ प्रत्येक सीट पर पंखे की भी व्यवस्था है। खास बात यह है कि इन बसों का किराया भी सामान्य बसों की भांति रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें