न्यूरिया। घर के बाहर गाय को बांधने का विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भगा मोहम्मदगंज निवासी भगवान दास ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जुलाई को शाम के समय वह गांव में स्थित दूसरे मकान पर गया था। वहां पहुंचने पर घर के बाहर बंधी गाय को देख उसने विरोध किया। आरोप है कि इसपर गांव पीरताल निवासी नरेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद