बिलसंडा। बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र की तीन गोशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में साफ-सफाई, चारा-पानी और पशुओं की देखभाल में लापरवाही मिलने पर बीडीओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी जगदेव सिंह के साथ ग्राम पंचायत बेहटी ,मौहलिया व सिमरा महीपत की गोशालाओं अव्यवस्था पाए जाने पर सचिव को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। संवाद