फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ को नशे में मिला सफाई कर्मी

Fri, 19 May 2017 10:35 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
‌िननिरीक्ष्‍ाण्‍ा
विज्ञापन
 खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत भीकमपुर परानपुर के राजस्व ग्राम बरखड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत 44 शौचालयों के निर्माण के लिये धनराशि मिलना बताया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव भगवत सरन व ग्राम प्रधान कृष्णपाल मौजूद रहे। निरीक्षण में 26 शौचालयों का निर्माण होता पाया गया। जो मानक के विपरीत हो रहा था। बीडीओ ने ग्राम प्रधान व सचिव को शौचालयों का निर्माण मानक एवं डिजाइन के अनुुसार कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण में सफाई कर्मी रोहिताश कुमार अत्यधिक नशे की हालत में मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी के गांव में न आने से सफाई नही होती है। निरीक्षण में पता चला कि सफाई कर्मी मूल रूप से इसी ग्राम पंचायत का रहने वाला है। इसके अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में कोई कार्य चलता नही पाया गया। जिसकी जानकारी करने पर पता चला कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत में कोई कार्य नही कराया गया। इससे पूर्व बीडीओ ने ग्राम पंचायत गुलड़ा मचवापुर के ग्राम नकटा मुरादाबाद में मनरेगा से निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया जिसमें 49 श्रमिक कार्य करते मिले। इसके अलावा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का किए गए निरीक्षण में एक शिक्षक मौके पर मिला जिसने बताया कि विद्यालय में तीन शिक्षक है। जिनमें एक अवकाश पर व दूसरे के बीआरसी गए हुए है। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। बीडीओ ने सफाई कर्मी रोहिताश कुमार के निलंबन व रोजगार सेवक सुरेश कुमार की सेवा समाप्ति की संस्तुति डीपीआरओ से की है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीडीओ को पत्र भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें