फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: बीडीसी सदस्य आरिफ ने बनाए फर्जी लेटरपैड, खुद को बताता था राज्यमंत्री का प्रतिनिधि, गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 05:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का फर्जी प्रतिनिधि बनकर निवर्तमान बीडीसी सदस्य मोहम्मद आरिफ अफसरों और लोगों पर रौब जमाता था। राज्यमंत्री के निजी सोशल मीडिया प्रभारी ने उसके खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
फर्जी लेटरपैड और आरोपी मोहम्मद आरिफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सदर विधायक एवं राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का फर्जी प्रतिनिधि बनकर उनके नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के मामले में पुलिस ने निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर फर्जी लेटरपैड तैयार कराए। इसके जरिये अधिकारियों व आम नागरिकों को प्रभावित करने की कोशिश की। राज्यमंत्री के निजी सोशल मीडिया प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


शहर की संजय रॉयल पार्क कॉलोनी निवासी राज्यमंत्री के निजी सोशल मीडिया प्रभारी अनूप कुमार ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम पौटा कला निवासी निवर्तमान बीडीसी सदस्य मो. आरिफ ने खुद को राज्यमंत्री का प्रतिनिधि बताते हुए फर्जी लेटरपैड बनवा लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन कागजात के माध्यम से वह अधिकारियों और आम लोगों के बीच अपनी पहुंच एवं प्रभाव दर्शाकर धोखाधड़ी कर रहा था।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात: चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
विज्ञापन


पुलिस को सौंपे सबूत 
तहरीर में कहा गया कि राज्यमंत्री संजय गंगवार ने मो. आरिफ को अपना प्रतिनिधि अधिकृत नहीं किया है। इसके बावजूद उनके नाम और प्रतिनिधि पद का उल्लेख करते हुए तैयार कराए गए लेटरपैड का इस्तेमाल किया जा रहा था। शिकायत के साथ कथित फर्जी लेटरपैड की फोटो प्रतियां भी पुलिस को सौंपी गईं और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मो. आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब विवेचना में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल कहां-कहां और किन उद्देश्यों के लिए किया गया। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की गहनता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि उनके नाम का दुरूपयोग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बरखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें