बीडीसी के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। बरखेड़ा और पूरनपुर ब्लाक के एक एक पद के लिए में होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को दोनों ब्लाको से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। शासन के निर्देश पर जिले में ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 63 पदों के सापेक्ष 22 पर एकल नामांकन हुए थे। इससे ग्राम पंचायत सदस्य के 41 पद रिक्त रह गए। वहीं क्षेत्र पंचायत की पांच सीटेें रिक्त थी, जिनके सापेक्ष तीन पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है। केवल दो सीटों पर मतदान होना है। इसमें बरखेड़ा ब्लाक के ग्राम नवादा महेश में क्षेत्र पंचायत पद पर तीन प्रत्याशी अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और शोभाराम मैदान में हैं। जबकि पूरनपुर ब्लाक के रामपुर ताल्लकु महाराजपुर की सीट पर सीतारानी एवं सुखलाल के बीच मुकाबला है। इन दोनों सीटों पर पहली जुलाई को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए दोनों ब्लाकों के संबधित गांव में तीन दो-दो मतदान केंद्रों पर तीन-तीन बूथ बनाए गए हैं। बरखेड़ा के नवादा महेश व रम्पुरा नत्थू और पूरनपुर के रामपुर ताल्लुके महराजपुर व कपूरपुर में बूथ बनाए गए हैं। दोनों पदों पर 1363 और 1706 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।