फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्यात केंद्र बनने से बढ़ेगा बासमती का रकबा

विज्ञापन
घुंघचाई क्षेत्र के खेत में रोपा गया धान संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में पिछले तीन वर्षों से पांच से छह हजार हेक्टेयर पर अटकी बासमती धान की खेती में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। बासमती निर्यात विकास संस्थान बनने से बासमती का रकबा बढ़ेगा तो नई प्रजातियों भी आएंगी। धान किसानों को लाभ होगा। मौजूदा समय में जिले में बासमती की तीन से चार प्रजातियों की ही खेती की जा रही है।
विज्ञापन


जिले के करीब तीन लाख किसान धान की खेती करते हैं। 1.40 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर धान की पैदावार की जाती है। इसमें पांच से छह हजार हेक्टेयर रकबे पर ही बासमती की खेती की जाती है। जिले के किसान अन्य प्रजातियों के धान की खेती अधिक करते हैं। बासमती की तीन से चार प्रजातियों की खेती ही जिले में होती है। इनमें 1509, पीवी 1718, नूरी आदि शामिल हैं।
जिले में बासमती की खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल की गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से मेरठ के बाद देश का दूसरा बासमती निर्यात संस्थान पीलीभीत में बनेगा। संस्थान के लिए राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र टांडा विजैसी की सात एकड़ जमीन का चयन किया गया है। निर्यात संस्थान बनने से जिले में बासमती की खेती बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्रपाल ने बताया कि निर्यात केंद्र बनने से बासमती का रकबा बढ़ेगा। नई प्रजातियां भी आएंगी। अभी जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर बासमती का रकबा है। पिछले तीन वर्षों में बासमती का रकबा पांच से छह हजार हेक्टेयर के बीच ही रहा है। बताया कि जिले में धान की रोपाई अंतिम दौर में है। अगले 15 दिनों में रोपाई हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें