फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीओ के खिलाफ लामबंद हुए बेसिक शिक्षक

Sun, 11 Jun 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन को लेकर बेसिक शिक्षकों व मुख्य कोषाधिकारी के बीच हुए विवाद को लेकर शिक्षक नेताओं के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षकों ने रविवार को डीएम के कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीटीओ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग की गई है। वेतन को लेकर बेसिक शिक्षकों व मुख्य कोषाधिकारी के बीच हुए विवाद का मामला गहराता जा रहा है। शहर के नेहरू पार्क में रविवार को करीब 11 बजे जिले भर के कई शिक्षक एकत्र हुए। जहां प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षक नेताओं के साथ शनिवार को हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक के बाद शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष दयाशंकर के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन उनके कैंप कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में प्रभारी लेखाधिकारी रहे महामिलिंद लाल के कार्यकाल में कई घोटालों व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। इनमें  सेवानिवृत शिक्षक वतन सिंह को मिलीभगत कर 754000 के स्थान पर 14,00000 रुपए का भुगतान करने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण में गए 25 शिक्षकों को नौ माह तक वेतन जारी करने में बंदरबांट, 17140 वेतन निर्धारण के फलस्वरूप शिक्षकों को एनएससी जारी न कर धनराशि का गवन करने, नवनियुक्त गणित व विज्ञान शिक्षकों व 72825 शिक्षक भर्ती में नियुक्त हुए शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन के बाद अवशेष वेतन भुगतान न देने व धन वसूली कर इन्हीं शिक्षकों में अवशेष भुगतान देने, कुछ शिक्षकों को एक माह के स्थान पर दो-दो माह का वेतन जारी करने, विगत चार वर्षोेे से सामान्य भविष्य निधि पंजिका में भारी अनियमितताएं बरतने व लेखा पर्ची जारी न करने, वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर रहते हुए फार्म 16 के लिए बाहरी फर्म को नामित कर कमीशन लेने समेत विभिन्न आरोप लगाए। कहा गया कि जब से मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक का चार्ज दिया गया, तबसे शिक्षकों का वेतन अनियमित हो गया और लेखा कार्यालय पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब गया। 
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे कोषागार कर्मचारी
पीलीभीत। वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों व मुख्य कोषाधिकारी के बीच हुई कहासुनी के बाद कोषागार कर्मियों ने कार्यालय में ताला लगाकर हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों की यह हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी। यह निर्णय कोषागार कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया। रविवार को हुई मंत्री मोहम्मद नसीब की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोषागार कर्मचारियों ने शनिवार को हुई घटना की निंदा की। मंत्री ने कहा शिक्षकों ने कोषागार में घुसकर मुख्य कोषाधिकारी व अन्य स्टाफ से जिस तरह गाली गलौज की है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। सीटीओ की ओर से डीएम को पत्र भेजकर शिक्षकों के खिलाफ गाली गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग गई है। यदि सोमवार सुबह तक कार्रवाई नहीं होती तो कोषागार नहीं खुलेगा। कोषागार कर्मचारी हड़ताल पर रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में सुधीर जिंदल, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र कुमार, त्रिलोकीनाथ, अरूण सक्सेना सहित कई कोषागार कर्मी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें