फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा : वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट में तैयार किए जाएंगे छात्रों के लिए प्रश्नपत्र, प्राथमिक वर्ग में लिखित और मौखिक होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से आरंभ होंगी। शासन की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला स्तर पर डायट में प्रश्नपत्रों को तैयार किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत परीक्षाएं अब 16 से 21 मार्च तक होंगी। इसमें कक्षा-एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा-दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कक्षा-छह से आठ तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्नपत्रों को जिला स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तैयार कराया जाए। 14 मार्च को बीईओ की ओर से स्कूलों में प्रश्नपत्रों को भेजा जाएगा। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
प्रश्नपत्रों का जारी किया गया है प्रारूप
बेसिक स्कूलों की परीक्षा के लिए पेपर किस तरह तैयार किया जाएगा, इसका प्रारूप भी जारी किया गया है। बताया गया है कि पहले किस तरह के प्रश्न और कितने अंक होंगे। इसके बाद कौन सा प्रश्न दिया जाएगा। आदेश है कि प्रारूप के अनुसार ही प्रश्नपत्रों को तैयार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें