विरोध जताते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी । स्रोत -संगठन
कलीनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान सिख बहुल गांव मथना जपती में युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में किसानों ने काली पट्टी बांधने के साथ काला कपड़ा थामकर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि मांगों को लेकर किसान एकजुट हैं। इस दौरान बलजीत सिंह, सुरेश वर्मा, नानक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद