फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरेंः वसंत पंचमी पर 50 जोड़ों ने एक दूजे को बनाया जीवनसाथी, धूमधाम से हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। वसंत पंचमी पर माता भगवती देवी गोशाला में हुए सामूहिक शादी समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 50 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया। पुरोहित ने हवन कुंड में आहुति देकर सात फेरे लगवाए। उपहार देकर जोड़ों को विदाई दी गई। पूर्व मंत्री समेत गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की ओर से बृहस्पतिवार को हुए सामूहिक शादी समारोह में शादी के लिए 51 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। मगर, समारोह में 50 जोड़े ही पहुंचे। पंडित लालता प्रसाद शास्त्री और उनकी टोली से राजेश कुमार, लाखन सिंह, गया प्रसाद, जगदीश प्रसाद ने मंत्रोच्चार से वैवाहिक संस्कार पूर्ण कराए। समारोह में 17 हवन कुंड बनाए गए थे। प्रत्येक हवन कुंड में तीन-तीन जोड़ों ने आहुतियां दी। घरातियों और बरातियों के अलावा समारोह में पहुंचने वाले अतिथियों के लिए सामूहिक भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
ये रहे मौजूद
समारोह में विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, बलवीर सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह, अशोक खंडेलवाल, मंजीत सिंह ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। गायत्री परिवार के अनंतराम पालिया, समरवीर सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ला, रामनरेश शुक्ला, संदीप खंडेलवाल ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

दो सगी बहनों की भी हुई शादी
पूरनपुर। शादी समारोह में दो सगी बहनों बबिता और राखी के हाथ पीले हुए। राखी की शादी गांव पजाबा निवासी सूर्य प्रताप के साथ जबकि बबिता की शादी गांव चंदिया हजारा निवासी प्रवीन कुमार से हुई। बबिता और राखी के पिता ने बताया कि उसकी चार पुत्री हैं। दो पुत्रियों की शादी पहले कर चुके हैं।
इससे पहले भी हुए है सामूहिक शादी समारोह
गायत्री परिवार की ओर से पिछले कई सालों से वसंत पंचमी पर सामूहिक शादी समारोह किए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्णिमा और अमावस्या को भी सामूहिक शादी समारोह होते है। संत बाबा मक्खन सिंह ने करीब 11 साल पहले 21 सौ और करीब आठ साल पहले समारोह में 31 जोड़ों की शादी कराई थी।
माता-पिता की इच्छा पर हुई शादी
माता-पिता की इच्छा थी कि सामूहिक शादी समारोह में शादी हो। इसको लेकर समारोह में शादी हुई है। समारोह में शादी मेें कई रिश्तेदार भी शामिल हुए।
- खुशबू, सुखविंदर
दहेज रहित शादी से खुश
समारोह में दहेज रहित शादी होने की जानकारी हुई। दहेज रहित शादी करने का निर्णय लिया था। इस पर परिवार वाले भी राजी थे। समारोह में शादी होने से खासे खुश है।
- प्रीती देवी, अजय कुमार
परिचितों से ली सीख
गांव और कई परिचितों की शादी भी सामूहिक शादी समारोह में हुई। वसंत पंचमी पर फिर शादी समारोह होने की जानकारी हुई। परिचितों से मिली सीख पर समारोह में शादी की है।
- नीरज देवी, विजय कुमार
परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी
परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। दोनों परिवारों की ओर से सामूहिक शादी समारोह में शादी का निर्णय लिया गया। समारोह में दांपत्य बंधन में बंधे। समारोह का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय था जो ताउम्र याद रहेगा।
विज्ञापन

- उपासना, संजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें