बरखेड़ा में तीन सड़कें बनेंगी, 2.22 करोड़ स्वीकृत
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की तीन सड़कों के लिए शासन से 2.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कराई है। शीघ्र ही मार्गों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पौटा विकन्नेपुर से मूसेपुर मार्ग, दौलतपुर से पिपरा मंडल बुहिता नहर मार्ग एवं दियोहना दियूरिया मार्ग काफी जर्जर स्थिति में है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान राज्यमंत्री हेमराज वर्मा से इन मार्गों का निर्माण कराने की मांग की थी। इस पर उन्होंने तीनों मार्गों का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन में पैरवी की। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसके लिए धन आवंटन की मांग की। राज्यमंत्री के प्रयासों पर शासन ने तीनों मार्गों के लिए क्रमश: 1.11 करोड़, 31.93 लाख व 78.82 करोड़ रुपया (कुल 2.22 करोड़) स्वीकृत किया है। धनराशि स्वीकृत होने से तीनों मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राज्यमंत्री के निजी सचिव धर्मेंद्र भदौरिया ने बताया कि इससे पूर्व भी नई सड़कों के निर्माण, पुराने मार्गों की मरम्मत, पुलों के निर्माण, सीसी मार्ग, बाजार, आईटीआई, सीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत कराकर विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया का मार्ग निर्माण होने से संबंधित क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को राहत मिलेगी।