फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा मिल की चीनी नीलाम करेगा प्रशासन

Tue, 06 Oct 2015 11:37 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज ग्रुप की बरखेड़ा चीनी मिल पर बकाया भुगतान मामले को लेकर जिला प्रशासन अब मिल की कुर्क 25 हजार क्विंटल चीनी की नीलामी करेगा। इसके लिए आठ अक्तूबर को अपराह्न दो बजे नीलामी का समय रखा गया है। इससे पहले प्रशासन मिल की जमीन नीलाम करने का निर्णय लिया था, जो सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन

 पिछले साल किसानों का बकाया 106 करोड़ रुपये वसूली को जारी आरसी का बकाया 11 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। कुछ दिन पहले डीएम मासूम अली सरवर ने बरखेड़ा चीनी मिल की दो हेक्टेयर जमीन को नीलाम कर यह रकम वसूलने का निर्णय लिया था। 30 सितंबर को नीलामी तिथि पर बोली लगाने वाला कोई नहीं पहुंचा इससे संबंधित भूमि की नीलामी की प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए टाल दी गई थी।
डीएम ने उसी दिन कहा था कि बकाया राशि की वसूली हर हाल में की जाएगी। कहा था कि प्रशासन पहले से कुर्क चीनी की नीलामी भी कर सकता है। उसी क्रम में डीएम  के निर्देश पर बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की कुर्क 25 हजार क्विंटल चीनी की नीलामी करने के लिए तहसील प्रशासन ने आठ अक्तूबर को अपराह्न दो बजे का समय निर्धारित किया है। यह नीलामी प्रक्रिया तहसील परिसर में की जाएगी। इसकी पुष्टि तहसीलदार नन्हे लाल ने भी की। उन्होंने बताया कि जो चीनी तहसील प्रशासन नीलाम करेगा वह पहले से ही कुर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें