फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा, पलिया चीनी मिल ने नहीं किया गन्ना भुगतान, नोटिस

Tue, 13 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा और पलिया चीनी मिल भुगतान मेें फिसड्डी साबित हुई है। दोनों मिलों ने अब तक गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू नहीं किया गया। सहकारी गन्ना समिति सचिव ने दोनों भुगतान शुरू न करने पर दोनों चीनी मिलों को नोटिस जारी किए है। सहकारी गन्ना समिति का गन्ना सात चीनी मिलें खरीदती हैं। समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, गुलरिया चीनी मिल तीस नवंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। गुलरिया चीनी मिल सात दिसंबर तक भुगतान शीघ्र करने जा रही है। मकसूदापुर चीनी मिल दस नवंबर तक का और पीलीभीत की एलएच चीनी मिल दो दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। बरखेड़ा और पलिया चीनी मिल भुगतान में फिसड्डी रहीं। दोनों मिलों ने अब तक गन्ना मूल्य भुगतान शुरू नहीं किया है। ऐसे में दोनों चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए है। शीघ्र ही गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य चीनी मिलों को भी समय सीमा के अनुसार भुगतान करने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें