फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम भी रहे खाली

Tue, 06 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बैंक बंद, एटीएम भी रहे खाली
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से लोगों की मुसीबत बनी हुई है। मंगलवार को अवकाश के चलते बैंक बंद रहे। अधिकांश एटीएम में भी कैश नहीं थे। सुबह से ही लोग कामकाज छोड़कर रुपये निकालने के लिए घरों से बाहर निकले। परिनिर्वाण दिवस के चलते सभी बैंकों में अवकाश रहा। अधिकांश एटीएम में कैश लोड नहीं हो सका था। गांधी स्टेडियम रोड पर एक एटीएम जरूर चलता रहा, लेकिन यहां लंबी कतार में लोगों को लगना पड़ा। कुछ देर बाद यहां भी कैश खत्म हो गया। इसके अलावा टनकपुर रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में भी कैश को लेकर सुबह से लंबी कतार लगी रही। दोपहर तक उसमें भी कैश समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें