फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज अदा न करने पर बैंक ने राइस मिल पर कब्जा लिया

Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से लिए गए 87 लाख के कर्ज को जमा न करने पर एक व्यापारी पर सख्ती की गई। बैंक प्रबंधन ने डीएम से अनुमति लेने के बाद राइस मिल पर कब्जा ले लिया है। किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।  
विज्ञापन

बीसलपुर रोड पर स्थित संदीप राइस मिल के मालिक पर बैंक ऑफ बड़ौदा का 87 लाख रुपये कर्ज बकाया था। इसको निपटाने के लिए कई बार बैंक प्रबंधन की ओर से नोटिस भेजे गए, लेकिन कर्ज चुकता नहीं किया जा सका। इसके बाद सख्ती करते हुए बैंक ने डीएम से राइस मिल को कुर्क करने की अनुमति ली। बुधवार को तहसीलदार विवेक मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सक्सेना, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक अमित प्रकाश, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद राइस मिल पर बैंक पर अपना ताला लगाकर कब्जा ले लिया। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी रही। बैंक प्रबंधक अमित प्रकाश ने बताया कि राइस मिल की 50 लाख की लिमिट बनवाई गई थी। उस पर 87 लाख का कर्ज बकाया था। इसको अदा न करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें