फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बैंक गेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुतला फूंका
विज्ञापन
 कबीरगंज जिला सहकारी बैंक से एक सप्ताह से भुगतान न मिलने से मंगलवार को लोग भड़क गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बैंक अधिकारियों का पुतला दहन किया गया। पिछले सात दिन से कबीरगंज शाखा में भुगतान से इनकार कर लौटाया जा रहा था। मंगलवार को भुगतान न होने का पता लगने पर गुस्साए लोग बैंक के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। बैंक अधिकारियों का पुतला बनाकर आग के हवाले कर दिया गया। बैंक अधिकारियों ने बातचीत कर लोगों को शांत किया गई, जिसके बाद भुगतान शुरू करा दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में विपिन मिश्रा, नन्दलाल, रमेश कुमार, रामसनेही, इकराम, इकरार, जुलफिकार, मुन्ना, जोगेेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, कलावती, राजमती, आदि थे। शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण काम में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें