फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कनेक्टीविटी नहीं आने से बैंक में कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बैंक आफ बड़ौदा की अमृता खास शाखा में जलभराव के बाद आई खराबी से पिछले 11 दिनों से कनेक्टिविटी नहीं आ रही। इससे लेन-देन नहीं हो पा रहा है और उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन



नौ जुलाई को बाढ़ आते ही गांव अमृता खास में काफी पानी पहुंच गया था। पानी गांव में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में भी घुस गया था। इसके बाद ही शुरू हुई दिक्कत 11 दिन के बाद भी यथावत है। इस बावत बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा के प्रबंधक मोहम्मद फैजल ने बताया कि बाढ़ का काफी पानी शाखा में भर गया था, जिससे खराबी आ गई। खराबी सही होते ही उपभोक्ताओं के सारे कार्य पहले की तरह शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें