फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ बंदरभोज का धरना, बारिश के बाद बनेगी सड़क

Sun, 19 Jul 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
धरने पर बैठीं महिलाओं से वार्तालाप करतीं एडीएम रोशनी यादव। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
माधोटांडा। भारत-नेपाल सीमा से सटे बंदरभोज गांव में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बंदरभोज गांव को उत्तराखंड से जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर है। सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसी मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार से टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। उनका कहना था कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार को एडीएम, एसडीएम कलीनगर प्रमेश कुमार, सीओ विधि भूषण मौर्या के साथ धरना स्थल पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों और महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में लगातार बारिश के कारण सड़क निर्माण शुरू कराना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी नहीं होने दी जाएगी और बारिश समाप्त होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें