फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बगैर अनुमति पेड़ों की टहनियां काटने पर लगाई रोक

Wed, 20 Sep 2023 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बगैर अनुमति सड़क किनारे खड़े पेड़ों की छंंटाई करने पर वन एवं वन्य जीव प्रभाग ने रोक लगा दी है। अनुमति के बाद ही पेड़ों की छंटाई करने को कहा है।
विज्ञापन

बंडा रोड पर सड़क किनारे खड़े कई पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों से छू रही हैं। इससे अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ों की टहनियों की छंटाई की आड़ में मोटी डाल भी काट डालीं। इसकी जानकारी पर वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों के निर्देश पर पहुंचे कर्मचारियों ने बगैर अनुमति के पेड़ों की काटी जा रही टहनियों पर रोक लगवा दी। रेंजर श्यामलाल ने बताया की पेड़ों की छंटाई का काम रुकवा दिया है। बिजली विभाग अनुमति लेगा तभी काम करने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें