बैसाखी का पर्व शहर
सहित पूरे जनपद में धूमधाम और परंपरागत ढंग से मनाया गया। गुरुद्वारों को
आकर्षक ढंग से सजाया गया। अखंडपाठ के भोग के बाद जत्थों ने गुरु महिमा का
बखान किया। शहर में मुख्य आयोजन छेवीं पातशाही गुरुद्वारे में हुआ।
मोहल्ला
पंजाबियान स्थित छेवीं पातशाही गुरुद्वारे को बैसाखी के त्यौहार के
उपलक्ष्य में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात को भी यहां बिजली की झालरों
की जगमगहाट थी। सुबह यहां चल रहे अखंडपाठ साहिब का भोग पड़ा। इसके बाद
कवीशरी और रागी जत्थों ने कीर्तन पेश किए।
सिख संगत ने गुुुरु महाराज के
समक्ष मत्था टेककर परिक्रमा की। वहीं छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा नानक
दरबार में भी बैसाखी पर कार्यक्रम हुआ। प्रधान गुरुदेव सिंह ने बैसाखी का
महत्व बताया। त्योहार को लेकर घरों में भी उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने
एक दूसरे को बधाइयां दी।
पूरनपुर। नगर के गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में
पर्व को लेकर रविवार को रखे गए श्रीअखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। पंजाब से
आए रागी जत्था विचित्र सिंह बटाला, पूरनपुर के हजूरी रागी जत्था अमर इकबाल
सिंह ने भजन, कीर्तन किए। मुख्य ग्रंथी कपिल सिंह ने बैसाखी के महत्व पर
प्रकाश डाला। अटूट लंगर चलता रहा।
कार्यक्रम का संचालन हरविंदर सिंह सन्नी
ने किया। इसमें बलजीत सिंह खैरा, अमरजीत सिंह माटा, स्वर्ण सिंह माटा,
इंद्रजीत सिंह, राजविंदर सिंह, अमरीक सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह, उपकार
सिंह, पीलीभीत से आए इंद्रजीत सिंह गुलाटी, गुरदेव सिंह, परमजीत सिंह आदि
थे।
संचालक हरविंदर सिंह सन्नी ने बताया कि 16 अप्रैल को महिला सभा की ओर
से कार्यक्रम होगा। अन्य गुरुद्वारों में भी बैसाखी का पर्व धूमधाम व
परंपरागत ढंग से मनाया गया।
बीसलपुर। बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन हुआ। संगत को निहाल कर ग्रंथी नरेंद्र
सिंह ने बैसाखी पर्व का महत्व बताया। यहां गुरमीत सिंह, मंगल सिंह, गजन
सिंह, पंजाबा सिंह, बलदेव सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर लंगर लगाया
गया।
मझोला। गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में बैसाखी का पर्व धूमधाम से
मनाया गया। सुबह गुरुवाणी पाठ का जाप हुआ। इसके बाद भोग पड़ा। नानक मता
साहिब से आए रागी सिंह ने बैसाखी के त्यौहार के बारे में प्रकाश डाला गया।
यहां लंगर की सेवा भी शाम तक चलती रही। संचालन सेवादार कश्मीर सिंह ने
किया। प्रबंधक भजन सिंह ने संगत को बैसाखी की बधाई दी।
सुखमनी साहिब का पाठ आज से
पीलीभीत।
छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा नानकसर के प्रधान गुरुदेव सिंह ने बताया कि
बुधवार (आज) से महिला संगत द्वारा गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के
उपलक्ष्य में सुखमनी साहिब का पाठ प्रारंभ किया जा रहा है। प्रतिदिन महिला
संगत गुरुद्वारे में पाठ करेंगे।