फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जताया शोक

Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधर्मा सिंह का निधन हो गया है। उनके सम्मान में मंगलवार को शहर के गांधी स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में एक शोकसभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्र ने बताया कि सुधर्मा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। शाम पांच बजे हुई शोकसभा में गणमान्य लोगों और खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में पीलीभीत की सभी बैडमिंटन गतिविधियां आज के लिए रोक दी गईं। गांधी स्टेडियम स्थित हॉल को भी बंद कर दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला सचिव मनोज गंगवार, उपाध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री और वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश कौशल मौजूद थे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें