शहर में स्टेडियम मार्ग के हनुमान मंदिर के पास हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग स्रोत : आयोज
- फोटो : गांव टकपुरा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाती एसडीएम श्वेता मिश्रा।
पीलीभीत। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की शुरुआत हो गई। पहले बड़े मंगल पर शहर से लेकर कस्बों तक भक्त बजरंगबली की भक्ती के रंग में डूबे नजर आए। मंदिरों में बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। सुंदरकांड का पाठ और संकीर्तन दरबार सजा। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। पूरे दिन जयकारे और भजनों के स्वर गूंजते रहे।
शहर में स्टेडियम मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। छतरी चौराहे से पहले हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर बजरंगबली की आराधना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शहर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। पूरनपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा के हनुमान मंदिरों में भी भक्तों की कतार लगी रही।
शहर में स्टेडियम मार्ग के हनुमान मंदिर के पास हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग स्रोत : आयोज- फोटो : गांव टकपुरा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाती एसडीएम श्वेता मिश्रा।
शहर में स्टेडियम मार्ग के हनुमान मंदिर के पास हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग स्रोत : आयोज- फोटो : गांव टकपुरा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाती एसडीएम श्वेता मिश्रा।