गजरौला। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार को सड़क पर मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक बाइक के सामने मगरमच्छ आने से एक युवक घबरा गया। हालांकि, उसने किसी तरह बाइक पर नियंत्रण कर हादसा टाल दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी पूरनपुर की टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। क्षेत्र के रहने वाले सौरव सिंह बाइक से शिवनगर जा रहे थे। लालपुर में ब्रह्म बाबा स्थान के पास अचानक मगरमच्छ का बच्चा सड़क पर आ गया। उन्होंने किसी तरह बाइक संभाली और मगरमच्छ की तस्वीर खींचकर ग्रामीणों को सतर्क किया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 10 से 12 किलो वजनी मगरमच्छ को पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा हर्षित मिश्रा समेत वनकर्मी शामिल रहे। संवाद