फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन हजार मीटर दौड़ में बबीता और छाया रहीं प्रथम

Tue, 07 Oct 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन हजार मीटर जूनियर और सीनियर वर्ग बालिका वर्ग की दौड़ में बबीता और छाया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों ने पहले स्थान पर आने के लिए भरपूर मेहनत की। तीन हजार मीटर जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में जीजीआईसी पीलीभीत की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वीरांगना अवंती बाई कन्या इंटर कॉलेज की शीतल द्वितीय और जहानाबाद इंटर कॉलेज की ममता तृतीय स्थान पर रहीं।
चार हजार मीटर जूनियर बालिका वर्ग की वॉक रेस में ईरान ने बाजी मारी, जबकि गुरु नानक इंटर कॉलेज करनापुर की मोनी द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग की पांच हजार मीटर वॉक रेस में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के चांद मोहम्मद ने प्रथम, उनके साथी मोहम्मद आकिब ने द्वितीय और एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के अभिषेक गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के मोहम्मद आकिब ने प्रथम स्थान हासिल किया, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के अभि कुमार द्वितीय और जहानाबाद इंटर कॉलेज के अजय तृतीय स्थान पर रहे। चार हजार मीटर सीनियर बालिका वर्ग की वॉक रेस में वीरांगना अवंती बाई कन्या इंटर कॉलेज की ज्योति पंत प्रथम, जीजीआईसी पूरनपुर की दामिनी द्वितीय और चौधरी उमराव सिंह विद्या मंदिर मझोला की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं।
तीन हजार मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में अवंती बाई कन्या इंटर कॉलेज की छाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा की शिवानी द्वितीय और जीजीआईसी पीलीभीत की आलिया तृतीय स्थान पर रहीं। इसी वर्ग की एक अन्य तीन हजार मीटर दौड़ में वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज की नेहा प्रथम, जीजीआईसी पूरनपुर की कल्पना द्वितीय और कशिश तृतीय स्थान पर रहीं। डीआईओएस राजीव कुमार, बीएसए अमित कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

चक्का फेंक में मंजू, भावना और अर्चित ने मारी बाजी
अंडर-17 बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में चौधरी उमराव सिंह इंटर कॉलेज मझोला की मंजू प्रथम, सीएंडजे कलीनगर इंटर कॉलेज की सोनी यादव द्वितीय और अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सलोनी तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के अर्चित राठौर ने प्रथम, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमृताखास के अभिषेक ने द्वितीय और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में चौधरी उमराव सिंह इंटर कॉलेज मझोला की भावना ने प्रथम, उनकी साथी अंजलि ने द्वितीय और सी एंड जे कलीनगर इंटर कॉलेज की इशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें