फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा कछला से बाबा गौरीशंकर का सफर

Sat, 08 Jul 2017 07:20 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
गाौरीश्‍ांकर मं‌िददिर
विज्ञापन
 शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा रविवार से शुरू हो जाएगी। बदायूं के कछला घाट से जल भरकर कांवड़िये बाबा गौरीशंकर पर अभिषेक करेंगे। खासकर युवा कांवड़ियों में पहले से अधिक उत्साह इस बार देखा जा रहा है। कछला घाट रवाना होने से एक दिन पहले इसकी तैयारियां जोरशोर से की जाती रहीं। जिसको लेकर मंदिर से बाजार तक सावन माह के आगमन का आभास कराते रहे।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश कांवड़िये बदायूं के कछला घाट से जल लाकर बाबा गौरीशंकर मंदिर में अभिषेक करते हैं। सावन की शुरूआत सोमवार से हो रही है। पहले सोमवार को जल चढ़ाने वाले कांवड़िये रविवार सुबह गौरीशंकर मंदिर में दूध की धार लगाने और पूजापाठ कर वहीं से कछला घाट को रवाना होंगे। इसमें डाक कांवड़ (24 घंटे में पैदल यात्रा पूरी करने वालों) की संख्या अधिक रहेगी। मोहल्ला खकरा से करीब सवा सौ कांवड़िए बाइक से आएंगे-जाएंगे। वहीं होली चौराहा से करीब तीन सौ कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेकर कछला जा रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य इलाकों से शिवभक्त कछला के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर भी तैयारी जोरों पर की गई है। न्यायालय और सरकार के आदेशों का अनुपालन करते हुए यात्रा को पूरा करने की योजना युवा कांवड़ियों ने बनाई है। भजनों पर थिरकते हुए यात्रा की जाएगी। उधर, शनिवार को बाजार में भी रौनक बढ़ी। कांवड़िए गमछा, त्रिशूल, टीशर्ट, कांवड़ के वस्त्र आदि सामान की खरीदारी करते रहे, जोकि देर शाम तक जारी रही। व्यापारियों की ओर से पहले सोमवार को जलाभिषेक करने वालों की संख्या आठ सौ से हजार के आसपास आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें