फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाबा अजमेरी, ज्ञान प्रकाश और मुन्ना पहलवान ने जीती कुश्ती

Fri, 25 Sep 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरखेड़ा दंगल में कुश्ती होने से पहले हाथ मिलाते पहलवान। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे में चल रहे 10 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें दिन बृहस्पतिवार को दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए। झांसी के तूफान और बाबा अजमेरी पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें बाबा ने बाजी मारी। कुरुक्षेत्र के बिल्ला और दिल्ली के बाबर पठान के बीच मुकाबला बराबर रहा। मेरठ के भूरा और ललौरीखेड़ा के ज्ञानप्रकाश के बीच हुए मुकाबले में ज्ञान प्रकाश ने बाजी मारी। इसके अलावा नौशाद और मुन्ना पहलवान ने भी मुकाबले जीते। सभी विजयी पहलवानों को दंगल कमेटी के सुबुल नूरी, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, सुरेंद्र शर्मा ने इनामी धनराशि देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें