फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे के पास दिखा बाघ...हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला कलां। क्षेत्र में हर दिन बाघ की चहलकदमी से लोगों में खासी दहशत फैली हुई है। एक दिन पूर्व लोहिया पुल के पास बाघ दिखने के बाद बृहस्पतिवार को बाघ पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे किनारे घूमते दिखा। इससे हाइवे से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामला पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे पर टाइगर रिजर्व की माला रेंज की गढ़ा बीट का है। बृहस्पतिवार दोपहर जंगल से सटे विनौर फार्म के पास बाघ घूमता दिखाई दिया। हाइवे से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पास में घूम रहे बाघ पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। पीछे से कई अन्य लोग भी आ पहुंचे। कुछ देर में तमाम कार और बाइक सवार की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताते हैं कि कुछ वाहन सवारों ने हाइवे के किनारे घूम रहे बाघ की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में भी कैद कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघ हाइवे के किनारे चहलकदमी करता जंगल के अंदर चला गया। इस मामले में गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर संधू का कहना है कि माला नदी के आसपास का एरिया बाघ का कॉरीडोर है। वहां पर बाघ की चहलकदमी दिखाई देती रहती है। हालांकि आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। हाइवे के किनारे की झाड़ियों को साफ करा दिया गया है, ताकि बाघ झाड़ियों में न छुप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें