फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने बकरे को बनाया निवाला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला कलां। क्षेत्र के दो ग्रामीणों की बाघ हमले में मौत के बाद क्षेत्र में दहशत है। हालांकि बाघ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। सोमवार को माला जंगल के समीप घूम रहे एक बकरे पर हमलाकर उसे निवाला बना डाला। कस्बा निवासी सलीम ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने 15 बकरियों को माला जंगल के समीप रोड किनारे चराने ले गया था। इसी बीच अचानक गन्ने के खेत से निकले एक बाघ ने बकरे पर हमलाकर दिया और उसे खंीचकर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। जब शोर शराबा किया तो कई राहगीर मौके पर आ गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। माला रेंज गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर संधू ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वे मौके पर जाकर देखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें