बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे पंडित दीनदयाल कैशलेस आयुष्मान कार्ड शिविर में अन्य विभागों के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा राजकीय शिक्षकों के भी कार्ड बनाए जाएंगे।
शिविर प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि अर्ध सरकारी और निजी शिक्षकों के कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। यह शिविर पांच मार्च से चल रहा है। शिक्षकों के कार्ड बनाए जाने के संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश न होने के कारण अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस वजह से राजकीय शिक्षकों के भी कार्ड नहीं बन पा रहे थे। पांच मार्च से शिक्षक रोजाना शिविर में आते और लौट जाते थे। शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इस संंबंध में दिशा निर्देश मांगे थे। विभागीय उच्चाधिकारियों का दिशा निर्देश स्वास्थ्य केंद्र में आ गया है। संवाद