फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लिपिक समेत 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज 

Mon, 06 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो लिपिक समेत 11 शिक्षकों का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव में माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें कई शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती गई और ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एसकेजेपी इंटर कॉलेज बीसलपुर की प्रवक्ता कविता यादव, सीमा सक्सेना, पीआईसी पूरनपुर के सहायक अध्यापक संजय कुमार सरकार, सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमृताखास के प्रवक्ता प्रमोद कुमार, जीजीआईसी की प्रवक्ता मीरा जायसवाल, अल्का अग्रवाल, हिरा अनवर, नीतू सिंह, कृष्णा राठौर, एसएन इंटर कॉलेज की लिपिक शाजिया परवीन व जीजीआईसी बरखेड़ा के वरिष्ठ लिपिक दीपू कुमार वर्मा का 14 व 15 फरवरी को वेतन काटने के साथ इसको सेवा पुस्तिका में अकित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें