फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेवा संकल्प अभियान तहत निकाली जागरूकता रैली

Wed, 07 Oct 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
निकली गई मतदाता जागरूकता रैली में शामिल विद्यार्थी और अन्य - महाविद्यालय
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदाता जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसके बाद स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। संगोष्ठी में स्वयं सेवकों ने मतदान को लोगों को जागरूक करने और स्वयं मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन


संगोष्ठी में संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। युवाओं को मतदान के महत्व को समझते हुए समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वयं सेवकों को अपने आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने को कहा। सेवा संकल्प अभियान प्रभारी और कार्यक्रम के संचालक शाहिद खान ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। संगोष्ठी के बाद महाविद्यालय से निकाली गई रैली को प्राचार्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. सौरभ सक्सेना, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ.जयनारायण, डॉ. राजिया शकील आदि भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें