फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाल सड़न रोग से निजात दिलाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ने की फसल को लाल सड़न रोग से निजात दिलाने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को इसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्विस कंपनी सिंजेंटा इंडिया की ओर से रेड रॉट बीमारी (लाल सड़न रोग) से निपटने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत पीलीभीत से की गई है। मुजफ्फरनगर, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर और कुशीनगर में गन्ने की फसल में लगने वाली रेड रॉट बीमारी के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत शहर के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए किसानों को कंपनी के एमडी सुशील कुमार ने बताया अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य 900 गांवों से जुड़ना है। विशेष रूप से तैयार की गई आठ वैनों के जरिये हम पांचों जिलों के किसानों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पंतनगर व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के करीब 50 छात्र भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर डॉ. केसी रवि ने कहा कि कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्रों में, कृषि वैज्ञानिकों की ओर से गन्ना किसानों को रेड रॉट बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.शैलेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, कांती सिंह व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें