बिलसंडा के हनुमान मंदिर पर आयोजित रामकथा में कथा सुनाते कथा व्यास अम्बरीष तिवारी । स्रोत - आयोज
बिलसंडा। नगर के श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास अंबरीष तिवारी ने कहा कि जब भगवान ने सांसारिक कथा सुनाई तो शिव शंकर ने लीन होकर उसे सुना। जबकि सती ध्यान पूर्वक यह नहीं सुन सकीं। जिस कारण उसके जीवन में भ्रम की स्थिति कई बार रही। कथा के दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। इस मौके पर राजू मिश्रा, भोज, मनोज वर्मा, राजीव, कृष्णानंद आदि मौजूद रहे। संवाद