फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाल पर लकड़ी बरामद, पांच पर केस

Sun, 19 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
टाल पर लकड़ी बरामद, पांच पर केस
विज्ञापन
 टाल पर छापेमारी में शीशम की लकड़ी के 39 बोटे बरामदगी के मामले में वन विभाग ने टाल स्वामी, खेत स्वामी समेत पांच के खिलाफ केस काटा है। खेत स्वामी को गिरफ्तार कर रविवार को उसका चालान कर दिया गया। खेत स्वामी को निर्दोष बताते हुए प्रधानपति के प्रतिनिधि मंडल हरीपुर रेंज कार्यालय में हंगामा किया। डीएफओ कैलाश प्रकाश के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के पुराने नखासा मैदान में एक टाल पर छापा मारकर शीशम की लकड़ी के 39 बोटे बरामद किए थे। शीशम की लकड़ी चंदिया हजारा क्षेत्र से जंगल के कब्जे वाली भूमि से काटकर लाई गई थी। हरीपुर रेंजर राजकुमार शर्मा ने रात को टीम के साथ गांव चंदिया हजारा में दबिश देकर खेत स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। रेंजर ने बताया कि लकड़ी बरामदगी के मामले में टाल स्वामी, खेत स्वामी और खेत स्वामी के तीन पार्टनरों के खिलाफ केस काटा गया है। उधर, चंदिया हजारा की प्रधान हरजिंदर, जटपुरा की प्रधान मंजू सिंह, शेरपुर की प्रधान नाजिया खान, ढक्काचांट की प्रधान सुखविंदर कौर, टंडोला की प्रधान मुन्नी बेगम के पति ने समर्थकों के साथ हरीपुर रेंज कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी को निर्दोष बताया। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने रेंजर से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें