जिला लोधी सभा एवं अवंती बाई लोधी महासभा ने अलग-अलग जगहों पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
जिला लोधी सभा के अध्यक्ष रमेशचंद्र लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार सुबह वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां वृद्धजनों को फल व अन्य सामग्री बांटी। लक्ष्मणगढ़ी बाग में पौधरोपण भी किया। मंडी समिति के पास कैंप लगाकर चाय बांटा किया और कांवड़ियों को जलपान कराया गया। इस मौके पर रामप्रसाद लोधी, विजय राजपूत, राजकुमार लोधी, राम सिंह, भरत लोधी, अनोखेलाल, बेनीराम, जमुनाप्रसाद, लालता प्रसाद लोधी, हरचरनलाल वर्मा, अमरेश लोधी, गुरुप्रसाद लोधी आदि मौजूद रहे।
इधर, अवंतीबाई लोधी महासभा के तत्वावधान में आसाम चौराहे के पास एक प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया और पुष्प अर्पित किए। पदाधिकारियों ने अवंतीबाई के जीवन पर रोशनी डाली और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाद में मिठाई भी बांटी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोतीराम राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा, संरक्षक जानकी प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिद्वारीलाल राजपूत, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, रामप्रसाद लोधी, गंगाप्रसाद लोधी, प्रेमशंकर वर्मा, प्रवेश शर्मा, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।