शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में सोमवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में मिले छात्र-छात्राओं को अंक बताए गए। इसके साथ ही विद्यालयों में 14 जनवरी तक शरदकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया।
जिले के 2718 परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 दिसंबर तक चली थीं। इसमें कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने मौखिक परीक्षाएं दीं, छह से आठवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षाएं हुईं। इनकी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का कार्य सोमवार को समाप्त हुआ।
छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रधानाध्यापकों ने शरदकालीन अवकाश की घोषणा कर दी। 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच छात्र-छात्राओं को होमवर्क दिया गया, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रह सके।
सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर व पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की गई। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने बताया कि कक्षा एक में सिदरा, अरफी तथा आमना, कक्षा दो में मोहम्मद तल्हा खां, मायरा खान, अलफिशा, कक्षा तीन में लाइबा, प्रांशू, उम्मेशाफिया, कक्षा चार में आरफा, सफवान खां, अंशू पाल, कक्षा पांच में काजल देवी, हिबा और मिनटस ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाया। इनके अलावा उम्मुलखैर, निशांत पाल, चांदनी व अतुल को भी पुरस्कृत किया गया। अवकाश घोषित किए जाने पर बच्चे खुशी से उछल पड़े। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया के संचालन में सारिका गुप्ता, राम नरायन रामकली, गीता देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।
रूबीना।- फोटो : mathura