फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पटाखों की 110 दुकानों की नीलामी, 250 आवेदन मिले

Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली के लिए पटाखों की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 250 लोगों ने आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए आवेदन किया था। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत 110 दुकानों की नीलामी कराई। इस नीलामी में आवेदकों में काफी उत्साह देखा गया। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चयनित दुकानदारों को तय स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, निर्धारित नियमों का भी पालन करना अनिवार्य होगा। इन निर्देशों का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। एसडीएम सदर श्रद्वा सिंह ने बताया कि शहर में रामलीला ग्राउंड और पूरनपुर हाईवे के पास पटाखा दुकान लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें