फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में काम करने आए मजदूर ने चार साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर बच्ची की मां पहुंच गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की मगर परिवार वालों ने माधोटांडा रोड से पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति के घर गांव चिड़ियादाह निवासी फहीम गुरुवार को कुछ काम करने के लिए आया था। शाम साढ़े चार बजे घर की छत पर उनकी चार वर्षीय बेटी अकेली थी। शोहदे ने अकेला पाकर उसे छत पर ही पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मासूम के चिल्लाने पर उसकी मां छत पर पहुंच गई। मां ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकला। जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोगों ने उसे दौड़ाकर माधोटांडा रोड से पकड़ लिया और थाने ले गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने घटना होना स्वीकार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें