फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज के लिए गमछे से गला दबाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलसंडा। दहेज न मिलने पर युवती को गला दबाकर मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी प्राची जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 फरवरी 2024 को उनकी शादी बरेली के थाना बारादरी चौकी जोगी नवादा निवासी गौरव जायसवाल के साथ हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार शादी दान-दहेज दिया। जिससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर उसे उसे मारते-पीटते।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि आठ अप्रैल को ससुराल वालों ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद पिता उसे लेकर ससुराल पहुंचे और समझा-बुझाकर वापस आ गए। आरोप है कि 13 अप्रैल को दहेज की खातिर ससुरालियों ने गमछे से गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश की और कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पति गौरव, संध्या, प्रमोद और हर्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें