फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 80 हजार रुपये ठगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जालसाज ने बुधवार को एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को फोन पर भयभीत कर 80 हजार रुपये ठगने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र अमित मिश्रा बरेली में रहता है। बुधवार को दोपहर में एक जालसाज ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके पुत्र को बरेली पुलिस ने एक गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वह उनके पुत्र को पुलिस से छुड़वा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए बैंक मैनेजर से 80 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान की मांग की गई। यह सुनकर शाखा प्रबंधक ने कहा कि वह कुछ देर बाद उन्हें भुगतान कर देंगे। इसके बाद उन्होंने बरेली में रह रहे पुत्र को फोन मिलाया। पुत्र ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद जालसाज का उनके पास कई बार फोन आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें