फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से वन दरोगाओं को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अवैध रूप से शीशम की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दो वन दरोगाओं को कुचलने की कोशिश की गई। वहां से हटकर दरोगाओं ने खुद को बचाया। बाद में पीछा करते हुए वन दरोगाओं के अभिलेख मांगने पर वहां एकत्र 20-25 लोगों ने मारपीट की कोशिश की। उसके बाद लकड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सामाजिक वानिकी के वन दरोगा सुरजीत कुमार की ओर से गांव शेरपुर कलां निवासी असलम खां, छोटे खां और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना रविवार की रात आठ बजे की है। शेरपुरकलां की ओर से अवैध रूप से शीशम की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से शेरपुर रोड पर असलम खां की डिपो पर लाने की सूचना वन दरोगा सुरजीत सिंह व आशीष को मिली। इस पर दोनों शेरपुर रोड पर सिमरिया मोड़ पहुंचे। शेरपुर की ओर से आ रही शीशम की लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने वन दरोगाओं को जान से मारने की नीयत से तेजी से उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। वे बचकर शेरपुर रोड पर असलम खां के डिपो पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे-पीछे वहां पहुंचे। पहले से मौजूद 20-25 लोगों ने वन दरोगाओं के लकड़ी के अभिलेख मांगने पर गाली-गलौज की और उनकी पिटाई पर आमादा हो गए। ट्राॅली पर लदी लकड़ी को टाल पर उतार कर आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गए।
कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर सुरजीत कुमार की ओर से शेरपुरकलां के असलम खां, छोटे खां और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ाने की कोशिश, गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा होने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि लकड़ी कब्जे में ले ली है। टाल स्वामी सहित अन्य के खिलाफ केस किया है। लकड़ी कहां से काटकर लाई गई। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें