फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेल छिड़ककर महिला को जलाकर मारने की कोशिश, पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 May 2026 05:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की। ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। ससुर पर छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए हैं। प्रताड़ना परेशान विवाहिता एक मई को किसी तरह मायके पहुंची। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पूर्व बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा पंडरी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। तीन बच्चों के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला और दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। 

उसका आरोप है कि पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। कई बार मायका पक्ष द्वारा समझाने के बावजूद आरोपियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला ने बताया कि एक मई 2026 को आरोपियों ने एक राय होकर उसे बुरी तरह पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने ससुर पर बुरी नीयत से पकड़ने और पूर्व में भी कई बार छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे केी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
पीलीभीत शहर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। नौगवां पकड़िया निवासी यासमीन ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बड़ी पुत्री नाज की शादी करीब एक माह पूर्व बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नौगवां फरीदपुर में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। 

मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराल पक्ष के सद्दाम, आशिक और सोनी ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। तीन मई 2026 को उसकी पुत्री ने फोन कर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी। इस पर वह उसकी ससुराल पहुंची और उसे अपने साथ मायके ले आई। सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें