फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में जमीन विक्रेता का अपहरण करने की कोशिश, आरोपियों ने कार में खींचा, स्थानीय लोगों ने बचाया

Sat, 18 Apr 2026 03:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय के पास जमीन विक्रेता को कार में जबरन बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। विक्रेता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित युवक को कार में खींचते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर जमीन विक्रेता को कार में बैठाकर अपहरण की कोशिश की गई। विक्रेता के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने कार रोककर उसे बचाया। इस बीच जमीन खरीदार जमीन के 90 लाख रुपये दिए बगैर ही भाग गए। जमीन विक्रेता को कार में जबरन बैठाने का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

आरोपियों ने जबरन कार में बैठाया 
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी बाबूराम ने अपनी जमीन का सौदा किया था। शनिवार को पूरनपुर उप निबंधक कार्यालय में लिखापढ़ी थी। विक्रेता और खरीदार पहुंच गए। विक्रेता बाबूराम का आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे अचानक से खरीदार और उसके साथियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। जमीन का 90 लाख रुपये देने के बजाय उसे ले जाने लगे। 
विज्ञापन

भीड़ जुटने पर भागे आरोपी 
आरोपियों के मंसूबे देखकर बाबूराम ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और कार को रोक लिया। आरोपियों के चंगुल से बाबूराम को छुड़ा लिया गया। इस बीच मौका पाकर खरीदार और अन्य लोग भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें