फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्जीवाड़े की कोशिश, तौल लिपिक की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर स्थित कांटा नंबर तीन पर एक किसान ने मंगलवार को तौल लिपिक से मिलकर गन्ने की फर्जी पर्ची बनवाने की कोशिश की। पकड़े जाने पर लिपिक की सेवाएं समाप्त की गई हैं। कृषक का सट्टा खत्म कर दिया गया है। अब दोनों के एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दुबे ने बताया कि मंगलवार को गांव चौसरा के एक किसान ने मिल गेट स्थित कांटा नंबर तीन पर तौल लिपिक आकाश कुमार से मिलकर गन्ने की फर्जी पर्ची बनवाने की कोशिश की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चीनी मिल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, इसमें सारी पोल खुल गई।
मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता ने आरोपी तौल लिपिक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कृषक का गन्ना सट्टा समाप्त कर दिया है। अब किसान को गन्ने की पर्चियां जारी नहीं होगी। प्रधान प्रबंधक ने मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार को दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कआने के निर्देश दिए हैं।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें