घुंघचाई। बच्चों में हुए विवाद पर पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसके बच्चों का पड़ोस के रहने वाले विमल के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर विमल, शिवम और रामेश्वर दयाल लाठी-डंडे व धारदार हथियारों को लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज शुरु कर दिया।
विरोध करने पर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। शोर-शराबे पर कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल महिला को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भिजवाया गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की तहरीर मिली है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।