बीसलपुर। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पांचवें दिन छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले दो सगे भाई काफी दबंग हैं। आरोप है कि एक वर्ष से वे उन्हें व पुत्रियों को परेशान कर रहे हैं। चार सितंबर को एक युवक ने घर में घुसकर पुत्रियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस बीच वह घर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि एसपी के आदेश रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद